एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:49

मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण

नयी दिल्ली, 06 अगस्त (वार्ता) भारत ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल 'अग्नि-4' का गुरुवार को सफल परीक्षण किया। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह परीक्षण ओडिशा की चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से किया गया। सामरिक बल कमान की देख-रेख में किये गये परीक्षण के दौरान सभी संचालन और तकनीकी मानकों की पुष्टि हुई। यह मिसाइल 4,000 किलोमीटर तक मार करने में सक्षम है और एक टन वजनी परमाणु हथियार ले जा सकती है। सतह से सतह पर मार करने वाली इस मिसाइल से देश की रणनीतिक रक्षा और प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
अग्नि 4 परीक्षण
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
06/08/26 14:12
पिछला अपडेट
06/08/26 14:12
स्थान
India