एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:30

स्वदेशी अवाक्स प्रणाली 'नेत्र' को वायु सेना के बेड़े में शामिल होने की मंजूरी मिलेगी 25 जून को

नयी दिल्ली, 12 जून (वार्ता) रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा भारत स्वदेशी रक्षा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में 25 जून को एक अहम उपलब्धि हासिल करने जा रहा है। उस दिन रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की स्वदेशी एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल ( अवाक्स ) प्रणाली 'नेत्र' को बेंगलुरु 'सेंटर फॉर एयरबोर्न सिस्टम्स' प्रयोगशाला में अंतिम संचालन मंजूरी मिलने की औपचारिक घोषणा की जायेगी। इस मंजूरी से देश के पहले स्वदेशी 'एयरबोर्न सर्विलांस और कमांड-एंड-कंट्रोल प्लेटफॉर्म' के सफल संचालन के लिए तैयार होने का पता चलता है। इससे वायु सेना की नेटवर्क-सेंट्रिक वॉरफेयर और शुरुआती चेतावनी…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
अवाक्स प्रणाली नेत्र
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
12/06/26 13:45
पिछला अपडेट
12/06/26 13:45
स्थान
India