एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:53

राधाकृष्णन शुक्रवार को पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ की यात्रा पर रहेंगे

नयी दिल्ली, 03 सितंबर (वार्ता) उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित पंजाब विश्वविद्यालय की यात्रा पर जाएंगे। वह पंजाब विश्वविद्यालय के पदेन कुलाधिपति भी हैं।
आधिकारिक सूचना के अनुसार श्री राधाकृष्णन यात्रा के दौरान परिष्कृत विश्लेषणात्मक उपकरण सुविधा-एसएआईएफ तथा केंद्रीय उपकरण प्रयोगशाला-सीआईएल में उन्नत उपकरण सुविधा का उद्घाटन करेंगे।
इसके अलावा वह पंजाब विश्वविद्यालय तकनीकी नवाचार मंच का उद्घाटन करेंगे। यह मंच विश्वविद्यालय में अनुसंधान, नवाचार और स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
अभिनव, मधुकांत
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
83
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उपराष्ट्रपति चंडीगढ
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
03/09/26 11:13
पिछला अपडेट
03/09/26 11:13
स्थान
India