एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:11

फरीदाबाद में सात सितंबर से होगी एनसीडब्ल्लू की कार्यशाला, बिरला करेंगे शुभारंभ

नयी दिल्ली, 31 अगस्त (वार्ता) राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्लू) द्वारा महिलाओं में राजनीतिक क्षमता संवर्द्धन के लिए सात सितंबर को फरीदाबाद में "जेंडर रिस्पॉन्सिव गवर्नेंस" विषय पर दो दिवसीय अखिल भारतीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला होंगे। इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में लगभग 25 राज्यों से 200 से अधिक महिला विधायक सम्मिलित होंगी। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष सुश्री विजया राहटकर ने सोमवार को श्री बिरला से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें इस कार्यक्रम का आधिकारिक आमंत्रण सौंपा। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा महिला जनप्रतिनिधियों के लिए यह दो दिवसीय…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
एनसीडब्ल्ल्यू कार्यशाला बिरला
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
31/08/26 16:53
पिछला अपडेट
31/08/26 16:53
स्थान
India