एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:16

कांग्रेस ने तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल के लिए नियुक्त किये नये प्रभारी

नयी दिल्ली, 08 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस ने तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और पश्चिम बंगाल के लिए नये प्रभारी नियुक्त किये हैं।

कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने बुधवार को यहां जारी विज्ञप्ति में बताया कि वरिष्ठ नेता गुलाम अहमद मीर को तमिलनाडु तथा पुड्डुचेरी का प्रभारी महासचिव नियुक्त किया है जबकि वरिष्ठ नेता प्रकाश जोशी को पश्चिम बंगाल का प्रभारी बनाया गया है।

श्री वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दोनों नियुक्तियों को मंजूरी देते हुए तत्काल प्रभाव से लागू करने के लिए कहा है।

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
86
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
कांग्रेस ने तमिलनाडु पश्चिम बंगाल के लिए नियुक्त किये नये प्रभारी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
08/07/26 14:37
पिछला अपडेट
08/07/26 14:37
स्थान
India