एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:10

लाल किला मैदान में रविवार को जनजाति सांस्कृतिक समागम में मुख्य अतिथि होंगे अमित शाह

नयी दिल्ली, 23 मई (वार्ता) दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला मैदान में रविवार शाम एक भव्य जनजाति सांस्कृतिक समागम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे। जनजाति सुरक्षा मंच के बैनर तले आयोजित इस समागम में देशभर के विभिन्न अंचलों से बड़ी संख्या में जनजाति समाज के महिला-पुरुष पारंपरिक वेशभूषा, लोकनृत्य, लोकगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ सहभागी होंगे। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम के लिए देश भर से एकत्रित जनजातीय समुदाय के लोग रविवार अपराह्न तीन बजे दिल्ली के पांच विभिन्न स्थानों से विशाल शोभा यात्राएं निकालते हुए लाला किला पहुंचेंगे।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
जनजाति समागम शाह
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
23/05/26 15:50
पिछला अपडेट
23/05/26 15:50
स्थान
India