एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:02

जेएनयू प्रदर्शन मामले में 14 लोग गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 27 फरवरी (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में हुए एक विरोध प्रदर्शन के बाद 14 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।गिरफ्तार किए गए लोगों में जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष अदिति मिश्रा, उपाध्यक्ष गोपिका बाबू, पूर्व अध्यक्ष नीतीश कुमार और संयुक्त सचिव दानिश अली आदि शामिल हैं। वसंत कुंज उत्तर पुलिस थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। ये गिरफ्तारियां जेएनयू छात्र संघ के सदस्यों द्वारा परिसर के साबरमती टी पॉइंट से शिक्षा मंत्रालय की ओर मार्च करने की कोशिश के बाद हुईं।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
जेएनयू प्रदर्शन गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
27/02/26 00:00
पिछला अपडेट
27/02/26 00:00
स्थान
India