एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:49

दिव्यांग और निर्धन लोगों के विवाह के लिए नारायण सेवा संस्थान आयोजित करेगा समारोह

नयी दिल्ली, 04 जून (वार्ता) दिव्यांगजनों के पुनर्वास और सामाजिक सशक्तीकरण के क्षेत्र में कार्यरत नारायण सेवा संस्थान छह और सात जून को यहां रोहिणी स्थित गोल्डन स्टार बैंक्वेट में 46वें दिव्यांग एवं निर्धन सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन करेगा जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से चयनित 21 दिव्यांग एवं निर्धन जोड़े वैदिक रीति-रिवाजों के साथ वैवाहिक जीवन में प्रवेश करेंगे। संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने गुरुवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पिछले 22 वर्षों में संस्थान 2,561 दिव्यांग युवक-युवतियों के विवाह संपन्न करा चुका है। संस्थान दिव्यांगजनों को सम्मानजनक और आत्मनिर्भर जीवन प्रदान करने के उद्देश्य…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
नारायण सेवा संस्थान
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
04/06/26 13:45
पिछला अपडेट
04/06/26 13:45
स्थान
India