एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:09

बंगाल में नमस्ते योजना के तहत व्यावसायिक सुरक्षा प्रशिक्षण शुरू

नयी दिल्ली, 03 सितंबर (वार्ता) पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय यंत्रीकृत स्वच्छता पारिस्थितिकी तंत्र (नमस्ते) योजना के तहत गुरुवार को व्यावसायिक सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया और इसके साथ ही दुर्गापुर नगर निगम के स्वच्छता कर्मियों के लिए पहला बैच शुरू हो गया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार यह कार्यक्रम केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की नमस्ते योजना के तहत, वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद-केंद्रीय यांत्रिक अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-सीएमईआरआई) के तकनीकी सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पश्चिम बंगाल सरकार के शहरी विकास एवं नगर मामलों की प्रभारी मंत्री अग्निमित्रा पॉल की उपस्थिति में किया गया।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बंगाल नमस्ते योजना
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
03/09/26 14:50
पिछला अपडेट
03/09/26 14:50
स्थान
India