एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 08:15

भारत और जापान की वायु सेनाओं के बीच 'वीर गार्जियन' अभ्यास कल से जोधपुर में

नयी दिल्ली, 08 सितम्बर (वार्ता) भारत और जापान की वायु सेनाओं के बीच द्विपक्षीय हवाई अभ्यास 'वीर गार्जियन-2026' बुधवार से वायु सेना स्टेशन जोधपुर में शुरू होगा। रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि 22 सितंबर तक चलने वाले 14 दिन के इस अभ्यास में भारतीय वायुसेना के अग्रिम पंक्ति के लड़ाकू विमानों का विविध बेड़ा शामिल होगा। इसमें स्वदेशी हल्का लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस, सुखोई-30 एमकेआई और राफेल शामिल हैं। जापान एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स (जेएएसडीएफ) एफ-2ए लड़ाकू विमानों के साथ अभ्यास में हिस्सा लेगी। अभ्यास के दौरान दोनों देशों के वायु योद्धा उन्नत परिचालन मिशनों में हिस्सा लेंगे…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
भारत जापान अभ्यास
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
08/09/26 13:35
पिछला अपडेट
08/09/26 13:35
स्थान
India