एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:09

सोनिया से मिलने 10 जनपथ पहुंची ममता

नयी दिल्ली, 09 जून (वार्ता) तृणमूल कांग्रेस प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास 10 जनपथ में उनसे मुलाकात की। विपक्षी इंडिया गठबंधन की समन्वय बैठक के एक दिन बाद हुई इस मुलाकात को राजनीतिक हल्कों में विपक्षी एकजुटता के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इंडिया गठबंधन की बैठक में सोमवार को 23 विपक्षी दलों के नेताओं ने भाग लिया था। बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण, नीट परीक्षा अनियमितता, सीबीएसई में गड़बड़ी तथा अन्य राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
ममता सोनिया मुलाकात
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
09/06/26 14:45
पिछला अपडेट
09/06/26 14:45
स्थान
India