एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:58

मुर्मु कल दो दिन की यात्रा पर पश्चिम बंगाल जायेंगी

नयी दिल्ली 05 मार्च (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार से दो दिन की पश्चिम बंगाल यात्रा पर जायेंगी और दार्जीलिंग पर्वतीय उत्सव का उद्घाटन करेंगी। राष्ट्रपति सचिवालय ने गुरुवार को बताया कि श्रीमती मुर्मु शुक्रवार को दार्जीलिंग में दार्जीलिंग पर्वतीय उत्सव का शुभारंभ करेंगी। यह कार्यक्रम वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर वह लोक भवन में 'रुट एंड रिदम' प्रदर्शनी का उद्घाटन भी करेंगी। इसी दिन वह भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर में महिलाओं के नेतृत्व और सशक्तिकरण पर प्लेटिनम जुबली फ्लैगशिप कार्यक्रम का भी वर्चुअल उद्घाटन करेंगी। शनिवार को राष्ट्रपति…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
मुर्मु पश्चिम बंगाल
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
05/03/26 00:00
पिछला अपडेट
05/03/26 00:00
स्थान
India