एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:04

पश्चिमी तट ओर पूर्वोत्तर भारत में इस सप्ताह अत्यधिक बारिश के आसार

नयी दिल्ली, 23 जून (वार्ता) पश्चिमी तट, पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल के पहाड़ी इलाकों और सिक्किम में इस सप्ताह सात से 20 सेमी तक बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग की मंगलवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून मंगलवार को मुंबई सहित महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों, तेलंगाना तथा ओडिशा के बाकी बचे इलाकों, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है। विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों में इसके गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के कुछ और हिस्सों में पहुंचने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं। इसके बाद…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
मौसम अनुमान
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
23/06/26 09:58
पिछला अपडेट
23/06/26 09:58
स्थान
India