एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:16

शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

नयी दिल्ली, 30 जुलाई (वार्ता) युवा कांग्रेस केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर गुरुवार को विरोध प्रदर्शन करेगा।
युवा कांग्रेस के प्रवक्ता वरुण पांडे ने बताया कि प्रदर्शन संगठन के अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में किया जायेगा। प्रदर्शन आज दोपहर 1.30 बजे केरल भवन से शुरू होकर जंतर मंतर तक निकाला जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रदर्शन में बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल होंगे और केंद्रीय गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग करेंगे।
अभिनव.अभय
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
85
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
युवा कांग्रेस शाह प्रदर्शन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
30/07/26 05:46
पिछला अपडेट
30/07/26 05:46
स्थान
India