एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:09

रक्षा खरीद परिषद ने 1.10 लाख करोड़ रुपये के रक्षा सौदों को सैद्धांतिक मंजूरी दी

नयी दिल्ली 07 सितम्बर (वार्ता) रक्षा मंत्रालय ने सशस्त्र बलों के लिए करीब 1.10 लाख करोड़ रुपये के रक्षा सौदों को आवश्यकता के आधार पर स्वीकृति यानी सैद्धांतिक मंजूरी दी है जिसमें सेना के लिए रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल और परमाणु एजेंटों की पहचान तथा निगरानी करने वाले टोही वाहन, उच्च गतिशीलता वाले वाहन, स्वचालित यांत्रिक बारूदी सुरंग बिछाने वाली प्रणालियां, उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर, ट्रॉल टैंक और सर्वत्र पुल प्रणाली शामिल हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को हुई रक्षा खरीद परिषद की बैठक में इन सौदों को मंजूरी दी गयी। रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल और परमाणु टोही वाहन…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
रक्षा सौदे मंजूरी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
07/09/26 11:32
पिछला अपडेट
07/09/26 11:32
स्थान
India