एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:10

एनसीसी की महिला कैडेटों की परंग ला दर्रे की पदयात्रा को हरी झंडी दिखाई राजनाथ ने

नयी दिल्ली 18 अगस्त (वार्ता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की अखिल भारतीय बालिका अधिक ऊंचाई दुर्गम पदयात्रा (ट्रेक) 'अपराजिता - परंग ला 2026' को मंगलवार को यहां एक कार्यक्रम में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पदयात्रा परंग ला दर्रे (5,578 मीटर, 18,300 फुट) से होकर गुजरेगी, जो हिमाचल प्रदेश की स्पीति घाटी को लद्दाख के चांगथांग क्षेत्र से जोड़ता है और इसे देश के सबसे चुनौतीपूर्ण अत्यधिक ऊंचाई वाले दुर्गम पदयात्रा मार्गों में से एक माना जाता है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस दल का नेतृत्व तीनों सेनाओं की तीन महिला अधिकारी करेंगी।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजनाथ महिला कैडेट
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
18/08/26 10:57
पिछला अपडेट
18/08/26 10:57
स्थान
India