एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:19

राधाकृष्णन सोमवार को आंध्र प्रदेश के दौरे पर

नयी दिल्ली, 23 अगस्त (वार्ता) उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन सोमवार को आंध्र प्रदेश के एक दिन के दौरे पर होंगे और वहां एलुरु जिले के मुसुनुरु में कृषि और कृषि-प्रसंस्करण उद्यम से जुड़े एक कार्यक्रम में भाग लेंगे।
उप राष्ट्रपति सचिवालय की रविवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार श्री राधाकृष्णन मुसुनुरु स्थित गौर्मेट पॉपकॉर्निका फैक्ट्री में एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। वह वहां देश के पहले गैर-जीएमओ उच्च-विस्तार पॉपकॉर्न (मक्का) के संकर बीज का शुभारंभ करेंगे।
उप राष्ट्रपति इस अवसर पर वहां कुछ मक्का किसानों को सम्मानित करेंगे और कृषि हितधारकों और अन्य प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे।
मनोहर, मधुकांत
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राधाकृष्णन आंध्र प्रदेश दौरा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
23/08/26 14:00
पिछला अपडेट
23/08/26 14:00
स्थान
India