एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:57

राधाकृष्णन शनिवार को दो दिन की यात्रा पर कर्नाटक जायेंगे

नयी दिल्ली 26 जून (वार्ता) उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन शनिवार को दो दिन की कर्नाटक यात्रा पर जायेंगे जहां वह विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
उप राष्ट्रपति सचिवालय ने शुक्रवार को बताया कि श्री राधाकृष्णन शनिवार को बेंगलुरु में नादप्रभु श्री केम्पेगौड़ा की 517वीं जयंती के समारोह में शामिल होंगे।
रविवार को वह बेंगलुरु में ही राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ़ हेल्थ साइंसेज के स्थापना दिवस और 'नशा मुक्त भारत कॉन्क्लेव' में भाग लेंगे।
यह कार्यक्रम 'नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस' के तहत आयोजित किया जा रहा है।
संजीव, मधुकांत
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
96
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राधाकृष्णन कर्नाटक
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
26/06/26 10:21
पिछला अपडेट
26/06/26 10:21
स्थान
India