एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:17

राधाकृष्णन ने नेपाल में बाढ़ से मची तबाही पर जताया शोक

नयी दिल्ली 26 अगस्त (वार्ता) उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने पड़ोसी मुल्क नेपाल में बाढ़े से हुई जान-माल की हानि पर शोक व्यक्त किया है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
श्री राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "नेपाल में अचानक आयी बाढ़ से हुई जान-माल की हानि से मुझे गहरा दुख हुआ है। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।

मैं घायलों के जल्द ठीक होने और लापता लोगों के सुरक्षित और जल्द बचाव के लिए प्रार्थना करता हूं। इस मुश्किल घड़ी में हमारी संवेदनाएं नेपाल के लोगों के साथ हैं।"
संतोष, मधुकांत
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
99
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राधाकृष्णन नेपाल बाढ़
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
26/08/26 12:37
पिछला अपडेट
26/08/26 12:37
स्थान
India