एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:18

शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के दो दिन के दौरे पर जायेंगे शाह, सीमा सुरक्षा से संबंधित बैठक करेंगे

नयी दिल्ली, 19 अगस्त (वार्ता) केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को तमिलनाडु में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में हिस्सा लेने के बाद शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के दो दिन के दौरे पर सिलीगुड़ी जायेंगे। श्री शाह शुक्रवार को सीमा सुरक्षा से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। वह सिलीगुड़ी में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों से भी संवाद करेंगे। केन्द्रीय गृह मंत्री बाद में दिन में तीन नए आपराधिक कानूनों पर आधारित एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। शनिवार को वह सिलीगुड़ी में सीमा सुरक्षा से संबंधित एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
शाह पश्चिम बंगाल
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
19/08/26 14:20
पिछला अपडेट
19/08/26 14:20
स्थान
India