एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:41

राष्ट्रीय राजधानी में सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी के अशोक विहार इलाके में सोमवार देर रात एक सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गयी।
दोनों भाई यज्ञ और अभव आईपीएल मैच देखकर घर लौट रहे थे, तभी रात करीब 10:30 बजे यह हादसा हुआ। हादसे के समय अभव अपने पिता से बात कर रहा था और उन्हें बता रहा था कि वे 30 मिनट में घर पहुंच जाएंगे। पुलिस ने इसे हिट-एंड-रन का मामला मानते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान के लिए आस-पास के इलाके से सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
जांगिड़
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
सड़क हादसा मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
28/04/26 00:00
पिछला अपडेट
28/04/26 00:00
स्थान
India