एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:52

'मैत्री अभ्यास' में हिस्सा लेने के लिए भारतीय सेना की टुकड़ी थाईलैंड रवाना

नयी दिल्ली 17 अगस्त (वार्ता) भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-थाईलैंड संयुक्त सैन्य अभ्यास 'मैत्री' में भाग लेने के लिए सोमवार को थाईलैंड रवाना हो गयी। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह इस अभ्यास का 15 वां संस्करण है जो 18 से 31 अगस्त तक थाईलैंड के सूरत थानी स्थित विभावादी रंगसिट कैंप में होगा। पिछले वर्ष यह अभ्यास मेघालय के उमरोई में हुआ था। अभ्यास में हिस्सा लेने वाली सेना और थाई शाही सेना की टुकड़ियों में 85-85 जवान शामिल हैं। भारतीय सेना की टुकड़ी में मुख्य रूप से 9 गोरखा राइफल्स के सैनिक हैं जबकि थाई सेना की टुकड़ी…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
सेना मैत्री अभ्यास
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
17/08/26 13:23
पिछला अपडेट
17/08/26 13:23
स्थान
India