एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:22

बीजापुर में उर्वरक दुकानों का औचक निरीक्षण, स्टॉक एवं अभिलेख मिले सही

बीजापुर, 09 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ में कृषि एवं राजस्व विभाग के संयुक्त दल ने बीजापुर जिले में निजी उर्वरक विक्रेताओं और सरकारी समितियों का मंगलवार को औचक निरीक्षण कर उर्वरकों के स्टॉक, बिक्री अभिलेखों तथा लाइसेंस संबंधी दस्तावेजों की जांच की। निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई गई। आधिकारिक जानकारी के अनुसार कलेक्टर विश्वदीप के निर्देश पर गठित संयुक्त दल ने भोपालपटनम विकासखंड के मद्देड़ स्थित मेसर्स लक्ष्मी मार्केटिंग तथा बालाजी ट्रेडर्स एंड जनरल स्टोर का निरीक्षण किया। इस दौरान 20-20-0-13, यूरिया एवं टीएसपी उर्वरकों के भौतिक स्टॉक का मशीन में दर्ज स्टॉक से मिलान किया गया।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
छत्तीसगढ उर्वरक दुकान औचक निरीक्षण
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
09/06/26 08:49
पिछला अपडेट
09/06/26 08:49
स्थान
India