एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:20

एआईयू की राष्ट्रीय खेल आवंटन समिति के अध्यक्ष बने राजीव चौधरी

रायपुर, 26 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ के पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षाविद् एवं खेल प्रशासक प्रो. (डॉ.) राजीव चौधरी को अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू) ने महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। एआईयू ने उन्हें सत्र 2026-27 की अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल प्रतियोगिताओं के आवंटन के लिए गठित राष्ट्रीय समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह समिति देशभर के विश्वविद्यालयों से प्राप्त प्रस्तावों का परीक्षण कर विभिन्न अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए उपयुक्त विश्वविद्यालयों का चयन करेगी। समिति खेल अधोसंरचना, आवास, परिवहन, चिकित्सा सुविधाओं, मानव संसाधन तथा पूर्व आयोजन अनुभव जैसे मानकों के आधार पर प्रस्तावों का मूल्यांकन करेगी।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
छत्तीसगढ एआईयू अध्यक्ष चौधरी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
26/06/26 07:14
पिछला अपडेट
26/06/26 07:14
स्थान
India