एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:49

बिलासपुर में चलती कार में लगी आग, समय रहते बाहर निकले सवार

बिलासपुर, 19 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में महाराणा प्रताप चौक के पास रिंग रोड पर मंगलवार रात चलती टाटा सफारी कार में अचानक आग लग गई। इंजन से धुआं निकलता देख चालक ने तत्काल वाहन सड़क किनारे रोक दिया और उसमें सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल गए। कुछ ही देर में आग ने वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। कार में युवक और अन्य लोग किसी काम से जा रहे थे।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
छत्तीसगढ कार आग
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
19/08/26 05:16
पिछला अपडेट
19/08/26 05:16
स्थान
India