एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:21

कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने साय से की शिष्टाचार भेंट

रायपुर, 29 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सोमवार को कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने राजधानी रायपुर के मुख्यमंत्री निवास में शिष्टाचार भेंट की।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए राज्यपाल गहलोत का स्वागत किया और उन्हें बस्तर की समृद्ध कला एवं सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बस्तर आर्ट का स्मृति चिह्न भेंट किया।
भेंट के दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।
पंकज उप्रेती
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
81
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
छत्तीसगढ गहलोत साय भेंट
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
29/06/26 07:10
पिछला अपडेट
29/06/26 07:10
स्थान
India