एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:16

छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों-पैक्स के 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी

रायपुर, 04 सितम्बर (वार्ता) छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के पांच जिला सहकारी केंद्रीय बैंक क्षेत्रों और उनसे संबद्ध प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्स) में कुल 1,360 पदों पर भर्ती की अनुमति दी है। सहकारिता विभाग के अनुसार इनमें जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के विभिन्न संवर्गों के 198 और पैक्स में समिति प्रबंधक के 1,162 पद शामिल हैं। समिति प्रबंधक के 596 पद सीधी भर्ती और 566 पद सीमित चयन से भरे जाएंगे। क्षेत्रवार रायपुर में सर्वाधिक 508 पदों पर भर्ती होगी, जबकि बिलासपुर में 444, बस्तर-जगदलपुर में 187, दुर्ग-राजनांदगांव में 154 और रायगढ़ में 67 पद भरे जाएंगे। बैंक…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
छत्तीसगढ पैक्स भर्ती
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
04/09/26 13:09
पिछला अपडेट
04/09/26 13:09
स्थान
India