एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:52

बलौदाबाजार हिंसा मामले में जमानत पर रिहा हुए अमित बघेल के समर्थकों ने निकाली रैली

रायपुर, 23 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के अध्यक्ष तथा जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के सुप्रीमो अमित बघेल बुधवार रात रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। उनकी रिहाई के बाद जेल परिसर के बाहर बड़ी संख्या में जुटे समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया तथा सेंट्रल जेल से घड़ी चौक तक रैली निकाली। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई और बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। गौरतलब है कि, अमित बघेल बलौदाबाजार हिंसा मामले में पिछले कई महीनों से न्यायिक हिरासत में थे। उन्हें 17 जुलाई को उच्चतम न्यायालय से जमानत मिली थी।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
छत्तीसगढ बघेल समर्थक रैली
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
23/07/26 05:21
पिछला अपडेट
23/07/26 05:21
स्थान
India