एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:48

दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय शिशु संरक्षण माह का शुभारम्भ, बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष जोर

दंतेवाड़ा, 17 मार्च (वार्ता) छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन में जिला स्तरीय शिशु संरक्षण माह का शुभारम्भ मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय रामटेके ने किया और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न गतिविधियों की शुरुआत की गई। जिला जन संपर्क अधिकारी अनुसार जिले में शिशु संरक्षण माह के तहत छह माह से 59 माह आयु वर्ग के 29,599 बच्चों को आयरन सिरप तथा नौ माह से 59 माह आयु वर्ग के 27,955 बच्चों को विटामिन-ए सिरप पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
छत्तीसगढ शिशु संरक्षण
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
17/03/26 00:00
पिछला अपडेट
17/03/26 00:00
स्थान
India