एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:16

सशक्त आंगनवाड़ी अभियान : क्षमता संवर्धन के लिए सुकमा से विशाखापट्टनम रवाना हुआ अध्ययन दल

सुकमा, 19 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और शिक्षकों की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए 'सशक्त आंगनवाड़ी अभियान' के तहत अध्ययन दल बुधवार को विशाखापट्टनम के लिए रवाना हुआ। दल वहां मॉडल आंगनवाड़ी केंद्रों और उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्थानों में बाल देखभाल, शिक्षा, पोषण और अन्य व्यवस्थाओं का अध्ययन करेगा। कलेक्टर अमित कुमार और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकुंद ठाकुर ने दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कलेक्टर ने कहा कि भ्रमण का उद्देश्य उत्कृष्ट आंगनवाड़ी केंद्रों और विद्यालयों में अपनाई जा रही बाल-अनुकूल शिक्षण पद्धतियों, नवाचारों तथा प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा की व्यवस्थाओं…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
छत्तीसगढ़ आंगनवाड़ी अभियान
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
19/08/26 17:29
पिछला अपडेट
19/08/26 17:29
स्थान
India