एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:17

दंतेवाड़ा में साढ़े चार सौ से अधिक ग्रामीण भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल

दंतेवाड़ा, 11 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत फूलपाड़ में बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम में लगभग 450 से अधिक ग्रामीणों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। जिला कांग्रेस संगठन ने आज यह जानकारी दी। फूलपाड़ में आयोजित कार्यक्रम में पीसीसी संयुक्त महामंत्री छविंद्र कर्मा, पीसीसी सदस्य एवं पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अवधेश गौतम, आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष शंकर कुंजाम तथा आदिवासी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष देव सिंह ताती की उपस्थिति में ग्रामीण कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं का गमछा पहनाकर स्वागत किया और उन्हें पार्टी…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
छत्तीसगढ़ कांग्रेस शामिल
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
11/06/26 14:07
पिछला अपडेट
11/06/26 14:07
स्थान
India