एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 15:18

कोरबा में स्कॉर्पियो-ट्रेलर की भिड़ंत में एक युवक की मौत

कोरबा, 03 अप्रैल (वार्ता) छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कल रात स्कॉर्पियो और ट्रेलर की जोरदार टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह हादसा उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत तरदा भारतमाला मार्ग पर हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो में सवार लोग वाहन में बुरी तरह फंस गए, जिन्हें गैस कटर की मदद से बाहर निकाला गया। घायलों को तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया गया।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
छत्तीसगढ़ टक्कर मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
03/04/26 00:00
पिछला अपडेट
03/04/26 00:00
स्थान
India