एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:05

पूर्वी तट रेलवे के कार्य के चलते विशाखापट्टनम-रायपुर पैसेंजर अप्रैल में छह दिन रहेगी रद्द

रायपुर, 06 अप्रैल (वार्ता) पूर्वी तट रेलवे के संबलपुर रेल मंडल में अवसंरचना कार्य के चलते विशाखापट्टनम-रायपुर-विशाखापट्टनम पैसेंजर ट्रेन को अप्रैल में छह दिनों के लिए रद्द किया गया है। रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुनिगुड़ा-भीषमकट्टक सेक्शन में आरसीसी सेगमेंट बॉक्स की स्थापना तथा आरपी-230 रिलीविंग गर्डर के लॉन्चिंग एवं डी-लॉन्चिंग कार्य किए जाने हैं। इस कार्य के लिए विभिन्न तिथियों में ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा। यात्रियों की सुरक्षा एवं कार्य की सुचारू प्रगति को ध्यान में रखते हुए ट्रेन संख्या 58528 विशाखापट्टनम-रायपुर पैसेंजर तथा ट्रेन संख्या 58527 रायपुर-विशाखापट्टनम पैसेंजर को 09, 11, 13, 20, 23 एवं…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
छत्तीसगढ़ ट्रेन रद्द
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
06/04/26 00:00
पिछला अपडेट
06/04/26 00:00
स्थान
India