एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:32

दंतेवाड़ा के चंदेनार हाट बाजार में आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, 10 घायल

दंतेवाड़ा, 02 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में मंगलवार को चंदेनार के साप्ताहिक हाट बाजार में आकाशीय बिजली गिरने की घटना में एक महिला की मृत्यु हो गई, जबकि 10 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में एक व्यक्ति की स्थिति गंभीर बताई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंदेनार साप्ताहिक बाजार में बड़ी संख्या में ग्रामीण खरीदारी के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान मौसम ने अचानक करवट ली और तेज गर्जना के साथ बिजली बाजार परिसर के समीप आ गिरी। घटना के बाद बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
छत्तीसगढ़ दुर्घटना आकाशीय बिजली
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
02/06/26 13:45
पिछला अपडेट
02/06/26 13:45
स्थान
India