एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:11

कोटपाड गांव में नाले में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत, पुलिस ने मर्ग कायम किया

कोंडागांव, 18 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के फरसगांव ब्लॉक के ग्राम कोटपाड में नाले के गहरे गड्ढे में नहाने के दौरान दो चचेरे मासूम भाइयों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान 6 वर्षीय साजन पोयाम और 7 वर्षीय ऋषभ पोयाम के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों बच्चे बुधवार शाम नहाने के लिए गांव के नाले पर गए थे। देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। नाले के किनारे बच्चों के कपड़े मिलने पर आशंका हुई, जिसके बाद तलाश करने पर दोनों के शव पानी से बाहर निकाले गए।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
छत्तीसगढ़ दुर्घटना बालक डूबे
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
18/06/26 11:38
पिछला अपडेट
18/06/26 11:38
स्थान
India