एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:09

मोहला-मानपुर में पुनर्वास नीति के तहत सात लोगों को सरकारी नौकरी

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, 27 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ सरकार की नवीन पुनर्वास नीति-2025 के तहत जिला स्तरीय नक्सल पीड़ित एवं आत्मसमर्पित नक्सलवादी पुनर्वास समिति की बैठक में पांच नक्सल पीड़ितों और दो आत्मसमर्पित नक्सलियों सहित कुल सात लाभार्थियों को शासकीय सेवा में नियुक्ति देने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा एक नक्सल पीड़ित परिवार को आजीविका के लिए 15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई। कलेक्टर सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर तूलिका प्रजापति ने की। बैठक में पुलिस अधीक्षक वाय.पी. सिंह, जिला वनमंडलाधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक आयुक्त (आदिवासी विकास विभाग) तथा जिला शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
छत्तीसगढ़ पुनर्वास नीति नौकरी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
27/06/26 15:19
पिछला अपडेट
27/06/26 15:19
स्थान
India