एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:06

बस्तर में नौ से 17 अगस्त तक चलेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान

जगदलपुर, 08 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में 'हर घर तिरंगा' अभियान और राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर नौ से 17 अगस्त तक विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के तहत जिला कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत स्तर से जिला मुख्यालय तक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित होगी। जिले में सात से 15 अगस्त तक 'वंदे मातरम' विशेष कार्यक्रम तथा नौ से 17 अगस्त तक 'हर घर तिरंगा' अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान सभी विकासखंडों और ग्राम पंचायतों में तिरंगा यात्रा, बाइक रैली और साइकिल रैली निकाली जाएगी।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
छत्तीसगढ़ बस्तर हर घर तिरंगा अभियान
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
08/08/26 14:20
पिछला अपडेट
08/08/26 14:20
स्थान
India