एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:20

डांट से नाराज होकर घर छोड़ने वाला बालक ओडिशा से सकुशल बरामद

कोंडागांव, 08 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में फरसगांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर से लापता हुए एक बालक को ओडिशा से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस से आज मिली जानकारी के अनुसार फरसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मसुकुकोकड़ा निवासी तुषार नेताम (13) अपने पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकल गया था। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर उसके पिता राजेश नेताम ने फरसगांव थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी चंद्रशेखर श्रीवास ने तत्काल खोजबीन शुरू कराई।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
छत्तीसगढ़ बालक बरामद
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
08/06/26 15:01
पिछला अपडेट
08/06/26 15:01
स्थान
India