एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:27

महिला दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन, बाइक रैली निकाली गई

बीजापुर,08 मार्च (वार्ता)छत्तीसगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज थाना कोतवाली बीजापुर में महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में पुलिस के प्रति विश्वास को बढ़ाना तथा थाने में आने से संबंधित किसी भी प्रकार की झिझक को समाप्त करना था। जिला पीआरओ से आज (रविवार) मिली जानकारी के अनुसार,कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा झंडा दिखाकर महिलाओं की बाइक रैली को रवाना करने के साथ हुई। यह बाइक रैली महिला सशक्तिकरण और जागरूकता का संदेश देते हुए नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
छत्तीसगढ़ महिला दिवस
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
08/03/26 00:00
पिछला अपडेट
08/03/26 00:00
स्थान
India