एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:15

यूसीसी से आदिवासियों के संवैधानिक अधिकार प्रभावित होने का खतरा, सरकार स्थिति स्पष्ट करे : दीपक बैज

रायपुर, 26 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य सरकार द्वारा समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के अध्ययन एवं प्रारूप तैयार करने के लिए समिति गठित किए जाने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यदि प्रदेश में यूसीसी लागू किया गया तो इसका सबसे अधिक असर आदिवासी समुदाय के संवैधानिक अधिकारों और हितों पर पड़ेगा। श्री बैज ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि छत्तीसगढ़ में आदिवासी समुदाय को संविधान के तहत विशेष संरक्षण प्राप्त है। प्रदेश में पेसा कानून तथा पांचवीं अनुसूची लागू है और संरक्षित जनजातियों को भी विशेष अधिकार दिए गए हैं।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
छत्तीसगढ़ यूसीसी कांग्रेस बैज
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
26/06/26 13:13
पिछला अपडेट
26/06/26 13:13
स्थान
India