एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:50

छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 आईएफएस अधिकारियों का तबादला

रायपुर, 08 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ सरकार ने वन विभाग में आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईएफएस अधिकारियों का तबादला किया है। जारी आदेश के अनुसार गणवीर धम्मशील को बलौदाबाजार जिले से हटाकर वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं उत्तम कुमार गुप्ता को इंद्रावती टाइगर रिजर्व का प्रभारी सीसीएफ बनाया गया है। दुलेश्वर प्रसाद साहू को मनेन्द्रगढ़ वनमंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि पंकज राजपूत को रायपुर का नया वन उप संरक्षक बनाया गया है। प्रभाकर खलखो को सरगुजा कार्य आयोजना वनमंडल का प्रभारी वन संरक्षक नियुक्त किया गया है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
छत्तीसगढ़ वन विभाग तबादले
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
08/08/26 10:03
पिछला अपडेट
08/08/26 10:03
स्थान
India