एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:34

तमता-शेखरपुर-डूमरबहार मार्ग पर भीषण सड़क हादसा में एक युवक की मौत

जशपुर, 27 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में स्थित तमता-शेखरपुर-डूमरबहार मार्ग पर शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दोनों घायलों को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को उपचार के लिए पत्थलगांव सिविल अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज जारी है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
छत्तीसगढ़ सड़क हादसा मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
27/06/26 12:50
पिछला अपडेट
27/06/26 12:50
स्थान
India