एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 15:06

खेत के कुएं में तेंदुए का शव बरामद

शहडोल, 01 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र के सकरिया गाँव के किनारे खेत में लगे कुएं में ग्रामीणों को एक तेंदुए का शव देखने को मिला।
कल शाम के इस मामले में ग्रामीणों ने सूचना वन विभाग को दी। वनकर्मियों ने जाल डालकर रात तक शव बाहर निकाल लिया। आज सुबह शव का पोस्टमार्टम करा कर तेन्दुए के शव का अग्निसंस्कार कर दिया गया।
वन विभाग के सूत्रों के अनुसार प्राथमिक जाँच में मौत का कारण पानी में डूबना पाया गया है।
सं गरिमा
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
90
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
दुर्घटना तेंदुआ कुआं मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
01/04/26 00:00
पिछला अपडेट
01/04/26 00:00
स्थान
India