एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:57

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ईश्वरदास रोहाणी की जयंती पर विधानसभा में पुष्पांजलि सभा आयोजित

भोपाल, 30 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय ईश्वरदास रोहाणी की जयंती के अवसर पर मंगलवार को विधानसभा के सेंट्रल हॉल में पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विधायक अशोक रोहाणी तथा उनके परिजनों ने स्वर्गीय रोहाणी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विधानसभा के प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा सहित अन्य गणमान्यजन तथा विधानसभा के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
78
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ईश्वरदास रोहाणी की जयंती पर विधानसभा में पुष्पांजलि सभा आयोजित
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
30/06/26 11:34
पिछला अपडेट
30/06/26 11:34
स्थान
India