एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:49

बैतूल में एक रात में पांच मंदिरों में चोरी, दानपेटियां तोड़कर नगदी ले उड़े बदमाश

बैतूल, 02 अगस्त (वार्ता) मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के भैंसदेही नगर में एक ही रात में पांच मंदिरों में चोरी की वारदात से सनसनी फैल गई। अज्ञात बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से अलग-अलग मंदिरों की दानपेटियां तोड़कर नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात चोरों ने नगर के प्राचीन शिव मंदिर, प्राचीन दुर्गा मंदिर, नागझिरी मंदिर समेत कुल पांच मंदिरों को निशाना बनाया। वारदात को अंजाम देने से पहले मंदिरों के आसपास स्थित…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बैतूल मंदिर नगद चोरी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
02/08/26 09:53
पिछला अपडेट
02/08/26 09:53
स्थान
India