एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:20

थ्रेशर मशीन की चपेट में आने से किसान की मौत

आगर-मालवा, 14 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के आगर-मालवा जिले में थ्रेशर मशीन की चपेट में आने से आज शनिवार को एक किसान की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार जिले के सुसनेर तहसील के ग्राम पिपलियाचाचा में खेत पर थ्रेशर मशीन से गेहूं निकालते समय संतुलन बिगड़ने से किसान मांगीलाल पिता भुवानसिंह (56) मशीन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद शव को सुसनेर सिविल अस्पताल लाया गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सं.दिनेश

वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
90
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. थ्रेशर मशीन किसान मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
14/03/26 00:00
पिछला अपडेट
14/03/26 00:00
स्थान
India