एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:57

पंडित शम्भूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे राज्यपाल

शहडोल, 24 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के राज्यपाल एवं कुलाधिपति मंगू भाई पटेल 25 फरवरी 2026 को शहडोल स्थित पंडित शम्भूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राज्यपाल समारोह में स्वर्ण पदक एवं उपाधि वितरण कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा विश्वविद्यालय की स्मारिका का विमोचन भी करेंगे। समारोह को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश के कुटीर उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल, शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद हिमाद्री सिंह सहित क्षेत्रीय विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।
सं.दिनेश
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
93
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. दीक्षांत समारोह राज्यपाल पंडित शम्भूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
24/02/26 00:00
पिछला अपडेट
24/02/26 00:00
स्थान
India