एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:02

बीजासनी धाम में 391 अखंड ज्योतों से आलोकित हुआ आस्था का वातावरण

बैतूल, 20 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल शहर के गंज स्थित बीजासनी माता मंदिर में चैत्र नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ गुरुवार को श्रद्धा, भक्ति और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ। मंदिर परिसर में 391 अखंड ज्योतों के प्रज्ज्वलन के साथ मां दुर्गा की आराधना आरंभ की गई, जिससे पूरा परिसर आस्था के प्रकाश से आलोकित हो उठा। पूजन की शुरुआत पृथ्वी पूजन, गौरी-गणेश पूजन और शिव परिवार के आव्हान से हुई। इसके पश्चात स्वस्तिवाचन, मां बीजासनी की स्तुति और मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित की। ज्योत प्रज्ज्वलन के बाद विधि-विधान से घट स्थापना की गई, जिसमें नवग्रह,…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. नवरात्रि अखंड ज्योति आयोजन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
20/03/26 00:00
पिछला अपडेट
20/03/26 00:00
स्थान
India