एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:20

ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों की मृत्यु

शिवपुरी, 04 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के अनुविभागीय मुख्यालय कोलारस के बाईपास पर आज दोपहर ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार गुना की ओर से आ रहे ट्रक ने ग्वालियर-देवास फोरलेन बाईपास पर मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार दोनों व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।
सूत्रों ने बताया कि समाचार लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। कोलारस पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
सं.दिनेश
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
94
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. शिवपुरी कोलारस सड़क दुर्घटना
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
04/03/26 00:00
पिछला अपडेट
04/03/26 00:00
स्थान
India