एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:08

धरमपुरी में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं फर्नीचर की तीन मंजिला इमारत में भीषण आग

धरमपुरी, 26 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के धार जिले के धरमपुरी नगर में स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स एवं फर्नीचर की तीन मंजिला इमारत में रविवार को आग लग गई। घटना के समय भवन की ऊपरी मंजिल पर पारिवारिक कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें मौजूद 50 से अधिक लोगों को पुलिस, नगर परिषद और स्थानीय नागरिकों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुलिस के अनुसार शहर के मध्य स्थित राज इलेक्ट्रॉनिक्स एवं फर्नीचर की इमारत में प्रारंभिक तौर पर विद्युत शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगना सामने आया है। आग लगते ही भवन में धुआं भर गया और ऊपरी मंजिल पर…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. आग धरमपुरी बचाव
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
26/07/26 15:18
पिछला अपडेट
26/07/26 15:18
स्थान
India